Powered By Blogger

Tuesday, February 20, 2018

बीएचयू छात्राओं व आईआईटी बीएचयू की भोजन से संबंधित मांगे तत्काल मानी जाए -भगत सिंह छात्र मोर्चा (बीसीएम)

  

  बीएचयू छात्राओं के ऐतिहासिक आंदोलन के पश्चात एक अंतराल के बाद एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर आवाजें उठने लगी है।  

  गत 12 फरवरी को महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने परिसर के गेट पर धरना दिया। ये तब हुआ जब महीनों बिना खाना खाएं भी उनसे धन उगाही किया जाने लगा। और मेस  शुल्क में भी वृद्धि कर दिया गया। इसके विरोध के अलावा उनकी मुख्य मांग है कि मेस शुल्क प्रति मील/डाइट लिया जाए। मांसाहारी भोजन उचित मूल्य में उपलब्ध हो। और खाने की गुणवत्ता में सुधार किया जाए। 5 घंटे आंदोलन चलने के बाद भी प्रशासन का वही पुराना अहंकारी व पितृसत्तात्मक रवैया ही सामने आया। मांगो को लिखित मानने के बजाय मौखिक रूप से उल्टे छात्राओं को ही फसा दिया गया। बोला गया कि खुद ही मेस चलाने की जिम्मेदारी लो और फिर बताओ। 






सवाल ये है कि क्या लडकिया इतना संघर्ष करके एक सरकारी विश्वविद्यालय में आती है मेस चलाने के लिए? और प्रशासन का अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ना कितना जायज है? ये अलग बात है कि छात्राएं विश्वविद्यालय भी चला सकती है और छात्र मेस। बस आप छात्रसंघ और मेस में स्थायी नौकरी की भर्ती बहाल करें। अखबार में आंदोलन की खबर को इस रूप में पेश किया जा रहा है कि "छात्राओं ने मेस महाराज पर लगाया आरोप और प्रशासन के कहने पर मानी"। बीएचयू प्रशासन आवाज दबाने के लिए मीडिया पर लाखो खर्च करता है। इसका भी पर्दाफास करना जरूरी है। मेस महाराज का घाटा होगा कह कर मुद्दा भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। इस साजिश को भी समझने और पर्दाफास करने की जरूरत है।  अमीर नेताओ के कैंटीन में खाना सस्ता और गरीब छात्रों को महंगा क्यो?  




ये समस्याएं लगभग अन्य छात्र-छात्राओं व आईआईटी के छात्रावासों की भी है। आईआईटी बीएचयू में भी छात्रों ने प्रचार व हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। प्रशासन का चरित्र छात्र विरोधी,अलोकतांत्रिक,महिलाविरोधी व गरीबविरोधी है। इसलिए वह लड़कियों के खाने में भेदभाव कर रहा है। सब्सिडीयुक्त सरकारी मेस की स्थायी भर्ती निकालने के बजाए ठेके पर चलाया जा रहा है। मेस शुल्क में बृद्धि की जा रही है। 



  अतः भगत सिंह छात्र मोर्चा  इन मांगों को बुनियादी मानता है। और इसके लिए कैम्पस में चल रहे आंदोलनों का समर्थन करता है। आज जब छात्रों का भविष्य सबसे अंधकार में है तब ऐसे संघर्षों से ही रास्ते और मंजिल भी तय होंगे। बीसीएम सभी छात्रों से अपील करता है कि इन मांगों व अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो,एकजुट होकर लंबा आंदोलन चलाये।
#मेस शुल्क वृद्धि वापस लो और सस्ता करो!
#छात्राओं व छात्रों को मांसाहारी भोजन उपलब्ध करो!
#प्रति मील/डाइट शुल्क भुगतान लिया जाए!!
#भोजन की गुणवत्ता बढ़ाई जाए!!
#विश्वविद्यालय को बेचना बंद करो और परिसर में लोकतंत्र बहाल करो!!
#छात्र एकता जिंदाबाद!!!

No comments: